संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 14 Jul 2024 12:14 AM IST

कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में किया। जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम ने लोक अदालत का दीप प्रज्ज्वलन कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रशासनिक एवं राजस्व न्यायालयों द्वारा 30389 वाद निस्तारित किए गए। बैंकों द्वारा 241 मामले निस्तारित कर 25703223 रुपये की धनराशि का समझौता किया गया। इस प्रकार विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 41176 वाद निस्तारित हुए एवं 56225263 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ।लोक अदालत में जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम ने 8 वाद निस्तारित कर 3 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अल्पना ने 90 वाद निस्तारित किए। मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण राजीव कुमार ने 68 वाद निस्तारित कर 30002930 रुपये मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रुप में एवार्ड किए। अपर जिला जज कक्ष संख्या 1 अनुतोष कुमार शर्मा ने 10 वाद निस्तारित कर 3500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी सुधाकर राय ने 1 वाद निस्तारित किया। विशेष न्यायाधीश पॉस्को एक्ट आदित्य चतुर्वेदी द्वारा 11 वाद निस्तारित कर 8000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। अपर जिला जज कक्ष संख्या 6 शिखा प्रधान ने 3 वाद निस्तारित कर 12000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। अपर जिला जज कक्ष संख्या 2 एकता कुशवाह ने 286 वाद निस्तारित कर 1000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। अपर जिला जज एवं त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या एक घनेंद्र कुमार ने 8 वाद निस्तारित कर 3000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या 2 मोहम्मद आरिफ ने 3 वाद निस्तारित कर 1000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाहिद सुल्ताना ने 724 वाद निस्तारित कर 156100 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। सिविल जज अनुपमा सिंह ने 4 वाद निस्तारित कर 237130 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खान जीसान मसूज ने 164 वाद निस्तारित कर 40700 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन गिरेंद्र सिंह ने 158 वाद निस्तारित कर 3810 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। सिविल जज सीनियर डिवीजन आशीष कुमार ने 107 वाद निस्तारित कर 5650 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किये गए। प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन पियूष मूलचंदानी ने 369 वाद निस्तारित कर 5500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। न्यायिक मजिस्ट्रेट महिमा चौधरी ने 25 वाद निस्तारित कर 8000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए। द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन शालिनी सिंह ने 306 वाद निस्तारित कर 5500 रुपये अर्थदंड वसूल किए। प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रियांशु सैलत ने 18 वाद निस्तारित कर 25220 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *