Soni Chaurasia will travel 10550 km in 20 states by skating in 113 days in kashi

स्केटिंग खिलाड़ी और कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


स्केटिंग खिलाड़ी और कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया काशी से 20 राज्यों की यात्रा पर जाएंगी। वह रोज तीन घंटे रेत पर दौड़ती हैं और दो घंटे स्केटिंग करती हैं। यात्रा की शुरुआत वह सिगरा स्टेडियम में सोमवार सुबह आठ बजे करेंगी। यात्रा को महापौर अशोक तिवारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

Trending Videos

20 राज्यों से होकर काशी में संपन्न होगी योत्रा

सोनी चौरसिया ने बताया कि काशी से शुरू होने वाली यात्रा 20 राज्यों से होकर काशी में संपन्न होगी। 10,550 किलोमीटर का सफर वह स्केटिंग से पूरा करेंगी। इससे पहले 2022 में सोनी लाल चौक से कन्याकुमारी तक का सफर स्केटिंग से पूरा कर चुकी हैं। वह यात्रा 5011 किलोमीटर की थी। 124 घंटे तक स्केटिंग के साथ कथक का विश्व रिकॉर्ड भी सोनी के नाम है।

113 दिन की है यात्रा

सोनी चौरसिया ने बताया कि योग से आरोग्य तक यात्रा 20 राज्यों से गुजरेगी। वह 113 दिन तक वह मेडिटेशन के साथ, मणिकर्णिका से रामनगर तक दौड़ लगाती हैं। उन्हें 2016 में यश भारती पुरस्कार मिल चुका हैं। वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की काशी प्रांत की ब्रांड अंबेसडर भी हैं। वह अयोध्या भी स्केटिंग करते जा चुकी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *