Sons divided their elderly parents for compensation In Jhansi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : adobe stock

विस्तार


झांसी के रक्सा के इमलिया गांव निवासी बुजुर्ग मां-बाप के लिए बीडा से मुआवजा में मिले 2.85 करोड़ रकम गले की फांस बन गई। मुआवजे की रकम में अधिक हिस्सेदारी के लालच में बेटों ने बुजुर्ग मां-बाप को बांट लिया। 

Trending Videos

तीन बड़े भाइयों ने बुजुर्ग पिता को अपने पास रख लिया, जबकि बूढ़ी मां को छोटे भाई के पास रहने भेज दिया। इस बंटवारे से परेशान बुजुर्ग मां रक्सा थाने पहुंच गई। उन्होंने पुलिस से मिलकर पति से मिलाने की गुहार लगाई। 

बूढ़ी मां का कहना है मुआवजे की रकम के लालच में फंसकर बेटों ने उसे पति से अलग कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इमलिया गांव में एक परिवार के पास 24 एकड़ जमीन थी। यह पूरी जमीन बीडा ने अधिग्रहित कर ली। 

जमीन के भू-स्वामी के तौर पर 90 वर्षीय बुजुर्ग किसान का नाम दर्ज है। मुआवजे के तौर पर उनको कुल 2.85 करोड़ रुपये मिलने हैं। इसमें 85 लाख रुपये उनके खाते में आ चुके हैं, जबकि दो करोड़ रुपये आना बाकी हैं। इतनी बड़ी रकम के आने से परिवार में विवाद छिड़ गया। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें