सोल फैक्टरी के मालिक की उनके ही ऑफिस में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वे बीती रात अपने कार्यालय में ही सो गए थे। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब कर्मचारी ने उनकी लाश को खून से लथपथ देखा। 

 


Soul factory owner murdered by slitting his throat in Agra had fallen asleep in office dead body found soaked

संजीव गुप्ता का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोल फैक्टरी के मालिक की रात को गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह कर्मचारी ने जब खून से लथपथ लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Trending Videos

थाना सिकंदर के इंड्रस्ट्रियल एरिया में फिरोजाबाद के रहने वाले संजीव गुप्ता की सोल फैक्टरी है। बताया गया है कि शनिवार रात वे फैक्टरी के ऑफिस में ही रुक गए थे। एक कर्मचारी भी फैक्टरी में ही रुका हुआ था। सोमवार सुबह जब संजीव गुप्ता बहुत देर तक ऑफिस से बाहर नहीं निकले तो कर्मचारी ऑफिस में गया। वहां संजीव गुप्ता की खून से लथपथ लाश को देख उसके पसीने छूट गए।

उसने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ संजीव गुप्ता के परिवार के लोग भी फैक्टरी पहुंच गए। वारदात को अंजाम किसने दिया ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस हत्याकांड में किसी नजदीकी का हाथ मान रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें