
अखिलेश यादव
– फोटो : ANI
विस्तार
समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 11 अगस्त को हुई 22 वर्षीय दलित व्यक्ति की हत्या पर ‘जानकारी इकट्ठा करने’ के लिए शनिवार को रायबरेली का दौरा करेगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकरी दी।
पदाधिकारी नेबताया कि अर्जुन पासी के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की जाएगी, जिनकी कथित तौर पर जिले के सलोन इलाके में कुछ स्थानीय लोगों के साथ झगड़े के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में अब तक कम से कम छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों के बाद पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 17 अगस्त को रायबरेली जिले का दौरा करेगा। हाल ही में अर्जुन पासी की हत्या, जिनकी कथित तौर पर प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, ने प्रतिनिधिमंडल के दौरे को शोक व्यक्त करने और घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए प्रेरित किया है।
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में मोहनलालगंज लोकसभा सांसद आरके चौधरी, समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती, समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष सीएल वर्मा और बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती समेत अन्य शामिल होंगे।
