
मिर्जापुर लोकसभा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा ने मिर्जापुर में अपना प्रत्याशी बदल दिया है। राजेंद्र एस बिंद का टिकट काटकर भदोही से भाजपा सांसद रमेश बिंद को मिर्जापुर के चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट से एनडीए की प्रत्याशी अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल हैं। इस तरह से इस सीट पर अब दो सांसद आमने-सामने होंगे। वहीं, सपा ने राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर भी पूर्व भाजपा सांसद छोटे लाल खरवार पर दांव लगाया है।
भाजपा ने इस बार भदोही से सांसद रमेश बिंद को टिकट नहीं दिया। तभी से वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संपर्क में थे। हालांकि, रमेश बिंद भदोही से ही सपा के टिकट पर लड़ना चाहते थे, पर यह सीट तृणमूल कांग्रेस के खाते में होने के चलते सपा नेतृत्व ने बदलाव करना उचित नहीं समझा। इसके साथ ही मिर्जापुर से सपा का टिकट बदलने की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके अलावा सपा ने रॉबर्ट्सगंज सीट पर भाजपा के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार को अपना उम्मीदवार बनाया है।
