SP got a huge blow, four leaders including former MP joined BJP, were considered very close to Netaji

पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया समेत चार नेता भाजपा में शामिल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इटावा जिले में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया समेत चार नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कार्यालय में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से सदस्यता हासिल की है। उनके साथ उनके पुत्र कमलेश कठेरिया और सपा समर्पित जिला पंचायत सदस्य ने भी सदस्यता ली है।

प्रेमदास कठेरिया समाजवादी पार्टी से सन 1996 में ब्लॉक प्रमुख, सन 2000 से लेकर 2005 तक अध्यक्ष जिला पंचायत इटावा, 2005 में सदस्य जिला पंचायत, 2009 से 2014 तक 15 वी लोकसभा के सदस्य एवं क़ृषि समिति के सदस्य भी रहे। प्रेमदास कठेरिया सपा पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के काफी नजदीक माने जाते रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *