
घटना का वीडियो हुआ वायरल।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा जिला सचिव व उसके पिता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बुधवार की दोपहर अमेठी तहसील में सीओ कार्यालय के पास एक पूर्व प्रधान व उसके बेटे की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि दबंगों ने लाइसेंसी रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
अमेठी कोतवाली इलाके के सूबेदार का पुरवा मजरे गंगौली गांव के पूर्व प्रधान रामजस यादव ने बताया कि आज दोपहर वह अपने बेटे के साथ मुकदमे के सिलसिले में तहसील आये थे। आरोप है कि इसी बीच सपा नेता प्रदीप कुमार व उसके पिता शिव प्रताप यादव ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर रंजिश में पूर्व प्रधान के बेटे के साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगे। उसके बाद पूर्व प्रधान रामजस की भी जमकर पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें – यूपी उपचुनाव: प्रदेश में बना रहेगा इंडिया गठबंधन!, सपा कांग्रेस को एक और सीट देने को हुई राजी, क्या बनेगी बात?
ये भी पढ़ें – ‘सलमान खान और लॉरेंस मिले हुए हैं… ये टीआरपी का खेल है’, बृजभूषण सिंह का दावा; बोले- केजरीवाल फ्रॉड हैं
यह घटना सीओ कार्यालय के पास तहसील परिसर की है। वहां मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य लोग भी मूकदर्शक बने रहे। आरोप है कि पूर्व प्रधान के बेटे पर की कनपटी पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। पांच हजार रुपये भी गायब कर दिए गए है। पूर्व प्रधान ने मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल है।
वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव का कहना है कि प्रदीप कुमार पार्टी में जिला सचिव है। शिव प्रताप भी पार्टी से जुड़े हैं। मामले में दोनों पक्षों को बुला कर सुलह का प्रयास किया जाएगा। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
