SP leader ran his car hit four people agreement was made in the police station

Agra News
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के वजीरपुरा रोड पर शनिवार की दोपहर एक सपा नेता की कार बेकाबू हो गई। कार ने चार लोगों को घायल कर दिया। लोगों ने कार चालक को घेर लिया। पुलिस उसे बचाकर थाने ले गई।  थाने में सपा नेता ने सभी का इलाज करने का वादा कर समझौता कर लिया।

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय नेता शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी कार से पालीवाल पार्क से वजीरपुरा रोड की ओर जा रहे थे। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले छोटेलाल नामक राहगीर को चपेट में लिया। वह कई मीटर तक घिसट गया। इसके बाद आइसक्रीम की ठेल वाले को टक्कर मारती हुई, जीवनी मंडी के पीयूष अग्रवाल व उनकी बच्ची को टक्कर मारती हुई आगे निकल गई।

इसके बाद सोनिया की स्कूटी में भी टक्कर मार दी। इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। लोगों ने कार वाले घेर लिया। हादसे में पीयूष, उनकी बेटी समेत तीन लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक सपा नेता को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे के मामले में समझौता हो गया। कार चालक ने पुलिस को बताया कि कार चलाते वक्त रक्तचाप बढ़ने से तबीयत बिगड़ गई थी। वह कार से नियंत्रण खो बैठा था। उसने घायलों का इलाज कराने और क्षतिपूर्ति देने का समझौता किया है। पीड़ितों ने तहरीर भी नहीं दी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *