SP took action against constable who slapped youth

युवक को तमाचा मारता पुलिस कर्मी
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार


सेना में जाने की तैयारी कर रहे एक युवा को थप्पड़ मारना सिपाही को भारी पड़ गया। एसपी ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। 

गिजरौली निवासी राजा सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। वह शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए पीसी बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में दौड़ लगाने जाते हैं। बृहस्पतिवार को भी मैदान में दौड़ लगा रहे थे। इस बीच उसका कंधा अन्य युवक के कंधे को छू गया। दोनों में विवाद हो गया था। दूसरे युवक ने सूचना पुलिस को दी थी। 

इस बीच सादा वर्दी में पहुंचे दो सिपाहियों ने राजा के साथ अभद्रता की। एक सिपाही ने पीड़ित को थप्पड़ मार दिया। पीड़ित के साथियों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसके बाद मामला ने तूल पकड़ लिया। 

एसपी निपुण अग्रवाल ने आरोपी सिपाही जितेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। इस संबंध में सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि युवक को थप्पड़ मारने के आरोप में एसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें