Special Belief On Bhai Dooj Gives Salvation From Untimely Death

यम द्वितीया पर यमुना स्नान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


मथुरा के विश्राम घाट पर यम द्वितीया के स्नान का खासा महत्व है। इस घाट पर भाई दूज वाले दिन बहनें अपने भाई के साथ स्नान करके उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। भारतवर्ष में भाई-बहन का एकमात्र मंदिर स्थित है। स्नान करने के बाद भाई-बहन इस मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। यम द्वितीया के स्नान के लिए विश्राम घाट पर अभी तैयारी पूरी नहीं हुई हैं। बाढ़ के पानी के बाद दलदल को अभी तक नहीं साफ किया जा सका है। इससे पुजारियों में नाराजगी है।

Trending Videos

माथुर चतुर्वेदी परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट का कहना है कि प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी अभी तक विश्राम घाट पर यम द्वितीया स्नान के लिए बेहतर साफ सफाई नहीं कराई गई है। यहां हजारों की संख्या में भाई बहन स्नान करने के लिए पहुंचेंगे। बेरीकेडिंग आदि भी नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि यम द्वितीया के स्नान के लिए प्रशासन पूर्व में काफी समय पहले ही तैयारी करता था। इस बार नगर निगम ने कोई तैयारी नहीं की है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *