Varanasi News : वाराणसी में छोटी-बड़ी खबरों के साथ एक मामला मंडुवाडीह थाने का है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरा मामला धोखाधड़ी का है। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं अन्य खबरें…


Special news of Varanasi Accused of misdeed a teenager arrested land auction done through fraudulent means

वाराणसी की प्रमुख खबरें।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


किशोरी को ब्लैकमेल करके आठ साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी को मंडुवाडीह पुलिस ने 24 घंटे के अंदर में गिरफ्तार किया। मंडुवाडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गाजीपुर के नगसर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पीड़िता का आरोप है कि गाजीपुर के रहने वाले सुनील से न्यू ईयर की पार्टी के दौरान 2016 में मुलाकात हुई थी। 

5,000 के उपहार में गंवाए 1.26 लाख रुपये

पांच हजार के उपहार का लालच देकर साइबर जालसाजों ने युवक काे 1.26 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाने क्षेत्र के काजीसरांय (लुच्चेपुर भटौली) निवासी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि वह एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड उपयोग करते हैं। 17 अक्तूबर को मोबाइल पर कॉल आई और खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि पांच हजार रुपये का उपहार आया है, जिसे प्राप्त करने के लिए कुछ विवरण देना होगा।

ब्यूटी पार्लर संचालिका से 50,000 की उचक्कागिरी

फूलपुर थाने के पास ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ 50,000 की उचक्कागिरी हुई। फूलपुर थाने से 50 मीटर दूरी पर राजकुमारी ब्यूटी पार्लर चलाती है। दोपहर के समय एक महिला पार्लर में पहुंची और राजकुमारी से कहा कि एक संस्था चलाती हूं और छह महिलाओं का फेशियल कराना है। इसके बाद राजकुमारी को अपनी बातों में उलझाकर उनके नाक, कान और गले के आभूषण उतरवा लिए। इस बीच मोबाइल पर बात करने के बहाने दुकान से बाहर निकली और बाइक पर बैठकर फरार हो गई। पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *