Varanasi News : वाराणसी में छोटी-बड़ी खबरों के साथ एक मामला वीडीए का है। अधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध चार निर्माण को सील कर दिया है। वहीं, दो बालिकाओं से छेड़छाड़ मामले में चोलापुर पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं अन्य खबरें…


loader

Special news of Varanasi VDA seals four constructions old man arrested case of molestation of two girls

वाराणसी की प्रमुख खबरें।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने चार अवैध निर्माण को सील कर दिया। भेलूपुर वार्ड में राजीव सिंह की ओर से दयाल टावर दुर्गाकुंड के सामने अवैध निर्माण चल रहा था। वहीं नगवां वार्ड के प्रदीप यादव की ओर से सामनेघाट पुल के नीचे वैष्णवी इंटरप्राइजेज,सारनाथ वार्ड के मणिकांत उपाध्याय की ओर से बेलवा बाबा में 350 वर्गमीटर और प्रेमप्रकाश दुबे की ओर से गोइठहां में 70 वर्गमीटर बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कराया जा रहा था।

पुरुषोत्तम और अशोक कटारिया बने चुनाव अधिकारी 

वाराणसी। भाजपा ने संगठन के चुनाव के लिए जिले और महानगर के हिसाब से चुनाव अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। वाराणसी महानगर के लिए पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र पुरुषोत्तम खंडेलवाल को नियुक्त किया गया है । वहीं, वाराणसी जिले के लिए पूर्व एमएलसी अशोक कटारिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह काशी क्षेत्र भाजपा के 16 चुनाव अधिकारियों की सूची बुधवार देर रात प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने जारी कर दी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें