चैत्र अमावस्या को लेकर 18 से 20 मार्च तक चित्रकूटधाम कर्वी में लगने वाले मेला को लेकर दो मेला स्पेशल गाड़ियाें का संचालन किया गया। साथ ही झांसी-बांदा मेमू को उक्त तिथियों में चित्रकूटधाम तक बढ़ाया गया है।

Trending Videos



पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10:10 चलकर ओरछा, बरूआसागर, निवाडी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर स्टेशन, रोरा स्टेशन, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड, चरखारी रोड, महोबा, बरीपुरा, कबरई, मटौंध खैराडा, बांदा, डिंगवही, खुरहण्ड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर स्टेशन पर ठहराव लेते हुए चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर 17:45 बजे पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से 19:25 बजे चलकर रात 01:00 बजे झांसी आएगी। वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन झांसी से 20:10 बजे चलकर चित्रकूट धाम कर्वी 03:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में चित्रकूट धाम कर्वी से 04:40 बजे चलकर 11:10 बजे झांसी आएगी। इसके अलावा 18 से 20 मार्च तक झांसी-बांदा मेमू चित्रकूट धाम कर्वी तक बढ़ाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *