चित्रकूट धाम में फाल्गुन अमावस्या मेले को देखते हुए दो स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। 16 से 18 फरवरी तक एक मेला स्पेशल ट्रेन झांसी-चित्रकूट धाम के मध्य संचालित की जाएगी। यह ट्रेन झांसी स्टेशन से 10:10 बजे रवाना होकर ओरछा 10:25, बरुआसागर 10:36, निवाड़ी 10:47, मगरपुर 10:55, टेहरका 11:03, रानीपुर रोड 11:14, मऊरानीपुर 11:25 बजे पहुंचकर महोबा, बांदा होते हुए चित्रकूट धाम कर्वी 17:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से 19:25 बजे रवाना होकर बांदा, महोबा होते हुए मऊरानीपुर 23:04, रानीपुर रोड 23:15, टेहरका 23:25, मगरपुर 23:40, निवाड़ी 23:47, बरुआसागर 23:57, ओरछा 00:07 बजे ठहराव लेते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर रात्रि 01:00 बजे पहुंचेगी।
दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी स्टेशन से 19:00 बजे रवाना होगी। ओरछा स्टेशन पर इसका आगमन 19:14, बरुआसागर 19:27 बजे, निवाड़ी 19:38, मगरपुर 19:46 बजे, टेहरका 19:57, रानीपुर रोड 20:10 बजे, मऊरानीपुर 20:33 पहुंचकर महोबा, बांदा से होते हुए चित्रकूट धाम कर्वी 1:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से 3:25 बजे चलेगी और बांदा, महोबा होते हुए मऊरानीपुर 8:30 बजे, रानीपुर रोड 8:44 बजे, टेहरका में 9:00 बजे, मगरपुर 9:10, निवाड़ी 9:20 बजे, बरुआसागर 9:35 बजे, ओरछा 10:20 बजे ठहराव लेते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन 11:00 बजे पहुंचेगी।
इसके अलावा ट्रेन 64613/64614 (झांसी-बांदा मेमो) को 16 से 18 फरवरी तक आवश्यकतानुसार चित्रकूट धाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा। वहीं, एक मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रयागराज मंडल की तरफ से कानपुर-चित्रकूट के मध्य आवश्यकतानुसार किया जाएगा।