special trains between Anand Vihar-Varanasi

ट्रेन
– फोटो : संवाद

विस्तार


दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर विशेष ट्रेनों में तेजी से टिकट बुकिंग के कारण सीटें फुल हो रही हैं। कन्फर्म टिकट मुश्किल हो रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बुधवार को बरेली होते हुए आनंद विहार-वाराणसी के बीच एक जोड़ी और विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। मंगलवार को भी चार जोड़ी विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की गई थी।

Trending Videos

आनंद विहार-वाराणसी के बीच इस विशेष ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन किया जाएगा। 05037 वाराणसी-आनंद विहार विशेष ट्रेन 29 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 7:20 बजे वाराणसी से चलने के बाद अगले दिन सुबह 4:37 बरेली आएगी और 9:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

Railway: त्योहार पर बिहार-पश्चिम बंगाल के लिए आठ और विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे, समय सारिणी जारी

वापसी में 05038 आनंद विहार-वाराणसी विशेष ट्रेन 30 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से सुबह 11:10 बजे चलने के बाद 3:35 बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 1:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *