विस्तार
यात्रियों की मांग पर रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को एक-एक अतिरिक्त फेरे में चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर बान्द्रा टर्मिनस समर स्पेशल 23 जून को चलाई जाएगी। वापसी में 05054 बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर समर स्पेशल 24 जून को चलेगी।
दोनों गाड़ियां ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन के रास्ते संचालित होंगी। इन गाड़ियों में स्लीपर के 16 और जनरल के चार कोच समेत कुल 22 डिब्बे होंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इसी क्रम में 05063 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस समर स्पेशल 23 जून को चलेगी।
ये भी पढ़ें – फिर साथ आएंगे भाजपा और सुभासपा: पूर्वांचल के लिए अहम होगा गठजोड़, दो सीटों पर बन सकती है बात, अगले महीने एलान!
ये भी पढ़ें – 100 रुपये में जुड़वा सकेंगे बिजली कनेक्शन: UP पावर कॉरपोरेशन का तोहफा, पहले जमा करना होता था बकाए का 25 फीसदी
वापसी में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान समर स्पेशल 25 जून को चलाई जाएगी। गाड़ी में थर्ड एसी इकोनॉमी के 18 कोच सहित कुल 20 बोगियां होंगी। यह गाड़ियां भी बादशाहनगर और ऐशबाग होते हुए जाएंगी।
