रक्षाबंधन पर बहन के घर जा रहे भाइयों की कार, खड़े कैंटर में घुस गई। हादसे में दो की मौत हो गई। पलभर में पर्व की खुशियां उजड़ गईं। खबर मिली तो घरवाले बिलख पड़े।

अनिल और योगेंद्र की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की शाम तेज रफ्तार कार खड़े कैंटर में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
हादसा मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नए बाईपास पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां थाना क्षेत्र के ही बचालक निवासी योगेंद्र अपने दोस्त थाना क्षेत्र के ही दबियाई निवासी अनिल सिंह के साथ बहन को लेने राजा के लाल गांव जा रहे थे।
