
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले के जाफरगंज कस्बा निवासी लाला उर्फ दरोगा प्रसाद प्रजापति (60) किसी काम से रविवार को मऊदेव आए हुए थे। अपना काम निपटा कर वो ई-रिक्शा से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।
इससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजन सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को गांव आए शव का खेतों में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक बिंदकी कोतवाली के कुशारा गांव का रहने वाला है,जो स्वयं ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर को कब्जे मे ले लिया गया है। चालक भागने में सफल रहा, उस पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
