फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  


speeding vehicle hit auto rickshaw full of passengers In Firozabad half dozen people were injured in accident

Accident Demo
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हाईवे पर शनिवार सुबह सवारियां लेकर फिरोजाबाद जा रहे एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते ऑटो के नीचे दबकर महिला सहित छह यात्री घायल हो गए।

Trending Videos

घटना शनिवार सुबह 11 बजे करीब की है। टूंडला कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौराहे से एक ऑटो सवारियां लेकर फिरोजाबाद जा रहा था। ऑटो हिरनगांव तिराहे के पास पहुंचा तभी पीछे से जा रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना से ऑटो अनियंत्रित हो गया। 

चालक नियंत्रित करता उससे पूर्व ही ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीर मदद के लिए वहां दौड़े। ऑटो के नीचे दबने से अर्चना व अजय निवासी छत्रपति कालोनी थाना नारखी के अलावा चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *