{“_id”:”68982b7010dadf97070e67a2″,”slug”:”spg-commando-injured-in-road-accident-on-yamuna-expressway-2025-08-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार…एसपीजी कमांडो गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कार आगे चल रहे ट्रक ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में एसपीजी कमांडो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटनाग्रस्त कार। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात 11.30 पर ट्रक ट्रेलर में पीछे से कार घुस गई। हादसे में एसपीजी कमांडो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
सीओ संजीव राय ने बताया कि नाै अगस्त रात 23.30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 133 पर दुर्घटना हो गई। इसमें एक ट्रक ट्रेलर में पीछे से कार जा टकराई। कार को एसपीजी कमांडो विकास पुत्र कृष्ण कुमार निवासी फसौली, थाना मलपुरा, आगरा चला रहे थे।
उन्हें घायल अवस्था में एम्बुलेंस से आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।