संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:01 PM IST


{“_id”:”67e6dce428a58402360dc7c1″,”slug”:”sridevi-mela-exhibition-will-be-inaugurated-today-amidst-half-hearted-preparations-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-134488-2025-03-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: आधी-अधूरी तैयारियों के बीच श्रीदेवी मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:01 PM IST
मैनपुरी। जनपद के लोगों का 2 साल का इंतजार आज खत्म होगा। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का शुभारंभ आज 29 मार्च शनिवार को होगा। शुक्रवार की देर सायं तक मेला परिसर में तैयारियां होती रहीं। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच नुमाइश का उद्घाटन होगा। अभी तक प्रशासन एक माह के कार्यक्रम भी पूरी तरह से तय नहीं कर सका है। अभी तक किसी भी बड़े कलाकार को बुलाने के नाम पर मुहर नहीं लग पाई है। इधर, मेला परिसर में दुकानें भी पूरी तरह से नहीं लग पाई हैं। झूले-सर्कस आदि भी लगाने का काम जारी है। ठेका दरों मेें मनमानी के चलते प्रशासन ऑटो स्टैंड का ठेका भी नहीं उठा पाया है। जनपद की विख्यात और सुप्रसिद्ध श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के आयोजन का इंतजार लोगों को रहता है। पिछले वर्ष 2024 में श्रीदेवी मेला का आयोजन न होने से इंतजार लंबा हो गया। 2 साल के इंतजार के बाद अब श्रीदेवी मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज 29 मार्च शनिवार को होगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह सायं 5 बजे श्रीदेवी मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। श्रीदेवी मेला परिसर में शुक्रवार की देर सायं तक तैयारियां होती रहीं। मेला के कादंबरी रंगमंच पर लाइट और साउंड लगाने का कार्य कारीगरों द्वारा किया गया। इसके अलावा परिसर में देश-प्रदेश के दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानें सजाई जा रही हैं।