{“_id”:”68c25bf8853c2aa5e2086843″,”slug”:”ssb-caught-three-suspected-who-had-crossed-the-border-from-nepal-in-lakhimppur-kheri-2025-09-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Nepal Unrest: नेपाल से सीमा पार कर आए तीन संदिग्धों को एसएसबी ने पकड़ा, खीरी पुलिस कर रही पूछताछ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:57 AM IST
लखीमपुर खीरी में नेपाल से सीमा पार कर आए तीन संदिग्धों को एसएसबी ने पकड़ लिया। एसएसबी ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों के नेपाल जेल से भागे बंदी होने की आशंका है।
गौरीफंटा सीमा पर मुस्तैद एसएसबी के जवान – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नेपाल में जारी गतिरोध और उग्र आंदोलन के बीच लखीमपुर खीरी जनपद में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। इस बीच बुधवार देर शाम तिकुनिया इलाके में मोहाना नदी को पार कर तीन संदिग्ध नेपाली भारत की सीमा में प्रवेश कर गए। हालांकि इन्हें एसएसबी ने पकड़ लिया है, जिन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के विरोध में जेन-जी ने आंदोलन छेड़ रखा है। यह आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया और वहां पर काफी हिंसा और आगजनी हुई। इसके बाद मंगलवार शाम से ही जिले में भारत-नेपाल सीमा को जिला प्रशासन ने सील कर दिया। हालांकि बुधवार को सीमा से भारतीय महानगरों से आने वाले नेपालियों को उस पार जाने दिया गया। नेपाल से भारत आने वाले भारतीयों को इस ओर आने दिया गया।