
मौलाना तौकीर रजा, एसएसपी अनुराग आर्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने हिंदू से मुस्लिम बने युवक-युवतियों का निकाह कराने का एलान किया है। सामूहिक निकाह समारोह 21 जुलाई को सुबह 11 बजे खलील हायर सेकंडरी स्कूल में होगा। इसके लिए प्रशासन से भी अनुमति मांगी है। इस पर प्रशासन पुलिस और एलआईयू की रिपोर्ट पर फैसला लेगा। वहीं एसएसपी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिना अनुमति कोई भी कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट को एक आयोजन के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है। इसकी जांच स्थानीय पुलिस और एलआईयू कर रही है। एसएसपी ने कहा कि बरेली पुलिस शहरवासियों को आश्वस्त करती है कि किसी को भी शहर या जनपद की शांति व्यवस्था से शरारत नहीं करने दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति ऐसा प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।
