SSP sir, father and brother want second marriage

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा शहर के जमुनापार इलाके की एक नवविवाहिता ने पिता और भाई के खिलाफ जमुनापार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी कि उसके पिता और भाई शादी तुड़वाना चाहते हैं। पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसे भी घर में बंद कर मारा था।

अल्पना पत्नी रोहित कुमार निवासी सोनई टप्पा, जमुनापार ने बताया कि उसकी शादी 6 माह पूर्व रोहित से पिता डालचंद की मर्जी से बिना किसी दान-दहेज के हुई थी। पिता को मालूम पड़ा है कि रोहित सरकारी नौकरी नहीं करता, स्कूल में नौकरी करता है। आरोप है कि पिता व भाई शादी को तुड़वाना चाहते हैं। पैसे लेकर दूसरी शादी करना चाहते हैं। इसी प्रकार बड़ी बहन के साथ किया था।

पिछले दिनों ससुराल से जबरन घर ले गए। वहां बंद करके मारापीटा। किसी प्रकार घर से भागकर कचहरी पहुंची। वहां भी आरोपी आ गए। इनके संबंध में एसएसपी, मथुरा से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर थाना जमुनापार में मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नामजदों पर मुकदमा सुसंगत धाराओं में लिखा गया है। जांच की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें