St Mary Church  annual festival begins

आगरा के प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरीज चर्च का वार्षिकोत्सव गुरुवार को हर्ष और उल्लास के साथ भव्य रूप से प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर नौ दिवसीय प्रार्थना-नोवेना की शुरुआत की गई, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने माता मरियम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। आरंभिक प्रार्थना सभा एवं मुख्य पूजा विशिष्ट पुरोहित फादर शाजी जोसेफ द्वारा संपन्न कराई गई। उन्होंने अपने प्रवचन में माता मरियम के जीवन, उनके अद्भुत चमत्कारों एवं उनके विश्वासियों को सदैव प्रेरित करने वाले व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर फादर जोसेफ डाबरे, फादर जॉन तथा फादर अजय ने भी प्रार्थना एवं अन्य धार्मिक विधियों को सम्पन्न कराया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार झंडा फहराया गया, जो इस वार्षिकोत्सव की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने जानकारी दी कि प्रतिदिन शाम छह बजे से विशेष प्रार्थना एवं नोवेना का आयोजन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *