Staff nurse murdered in restaurant in Shahjahanpur

कमरे में जांच करती पुलिस टीम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चारखंभा स्थित पिज्जा हब नाम के रेस्टोरेंट में स्टाफ नर्स की हत्या कर गई। बृहस्पतिवार रात उसका शव रेस्टोरेंट में बने कमरे के बाथरूम में शव मिला। प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई गई है। नर्स के साथ में आया युवक भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब 24 वर्षीय युवती शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के पास रहती थी। वह अजीजगंज के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे युवती पूरनपुर के रहने वाले शुभम शुक्ला के साथ पिज्जा हब आई थी। पिज्जा हब में कमरे भी बने हुए हैं। 

युवक ने बुक कराया था कमरा 

पुलिस के मुताबिक, युवक ने रेस्टोरेंट में कमरा बुक कराया था। पिज्जा हब के ऊपर बने कमरे में दोनों चले गए। शाम पांच बजे शुभम रेस्टोरेंट मालिक अभिषेक कश्यप को खाना लेकर आने की बात कहकर चला गया। 

ये भी पढ़ें- UP: गर्भ में बेटा है या बेटी… यह जानने के लिए फाड़ा बीवी का पेट, क्रूरता से गर्भस्थ शिशु की मौत; मिली ये सजा

शाम छह बजे तक जब वह वापस नहीं आया तो स्टाफ के लोगों ने अंदर जाकर देखा। कमरे के अंदर बने बाथरूम में युवती का शव पड़ा हुआ था। इससे स्टाफ में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *