Stampede in Mahakumbh: Stampede at Sangam Ghat, information of death of many devotees, relief work underway

1 of 6

भगदड़ की सूचना पर पहुंचीं एंबुलेंस।
– फोटो : अमर उजाला।

बुधवार मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट पर भगदड़ मच गई। हादसे में कई श्रद्धालुओं के मरने की बात सामने आ रही है। हालांकि मेला प्राधिकरण की ओएसडी आकांक्षा राणा ने आधिकारिक तौर पर किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की है। बचाव कार्य के लिए एंबुलेंस की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। मेले में भारी भीड़ उमड़ी है। 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। एंबुलेंस की गाड़ियों को मरीजों को अस्पताल तक लाने में काफी दिक्कत हो रही है। सभी सड़कों पर भीड़ ही नजर आ रही है। 

Trending Videos

Stampede in Mahakumbh: Stampede at Sangam Ghat, information of death of many devotees, relief work underway

2 of 6

भगदड़ के बाद मची चीख पुकार।
– फोटो : अमर उजाला।

अफवाह के चलते मची भगदड़

बताया जा रहा है कि स्नान घाट के पास भीड़ में बेचैनी के चलते कुछ महिलाएं बेहोश होकर गिर गईं। इसके बात मची अफवाह के बाद लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे। सूचना पाकर दो दर्जन से अधिक एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। घायलों को महाकुंभ के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमाम आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। 

Stampede in Mahakumbh: Stampede at Sangam Ghat, information of death of many devotees, relief work underway

3 of 6

संगम तट पर हादसे के बाद मौके पर बिखरे कपड़े और चप्प्ल।
– फोटो : अमर उजाला।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से स्थिति बेकाबू

महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते स्थिति बेकाबू हो गई है। भीड़ में सैकड़ों लोग कुचल गए। मौके पर चीख पुकार मची हुई है। एंबुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच रही है। अधिकांश लोग बेहोश हो गए हैं। कई शव वाहन भी मौके पर पहुंच रहे हैं, जिससे कई मौतों की आशंका जाहिर की जा रही है। 

Stampede in Mahakumbh: Stampede at Sangam Ghat, information of death of many devotees, relief work underway

4 of 6

मौनी अमावस्या को संगम तट पर हादसे के बाद की तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला।

चश्मदीदों के मुताबिक राहत और बचाव कार्य के कारण सिर्फ एंबुलेंस की आवाज सुनाई दे रही हैं। सभी घायलों को मेले के सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। 

Stampede in Mahakumbh: Stampede at Sangam Ghat, information of death of many devotees, relief work underway

5 of 6

भगदड़ के बाद मची चीख पुकार।
– फोटो : अमर उजाला।

मौके पर चीख पुकार मची है। घटनास्थल पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। एनाउंस किया गया कि संगम नोज पर कोई श्रद्धालु जाने की कोशिश न करे। कहीं भी स्नान करके लौट जाएं। संगम पर न जाएं। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें