संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 21 Aug 2024 11:36 PM IST

Standing in water raised demand to repair broken culvert

Trending Videos



पटियाली। भारतीय किसान यूनियन (भारत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महासचिव अब्दुल हफीज गांधी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुलिया निर्माण को लेकर पानी में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया। उन्होंने एक वर्ष से टूटी पड़ी दो पुलियों की मरम्मत की मांग की। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि अगस्त 2023 में हुए गंगा कटान की वजह से आए हुए सैलाब से ओम नगरिया से लेकर रामताल वाली सड़क पर एक पुलिया क्षतिग्रस्त गई थी। इसके अलाावा सनौडी से नगला जयकिशन वाली सड़क पर स्थित दूसरी पुलिया टूट गई थी। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। एक साल बाद भी प्रशासन ने इनका निर्माण नहीं कराया। भाकियू भारत के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग को दोनों पुलिया का शीघ्र निर्माण कराना चाहिए। सैकड़ो गांव के लोग परेशान हैं। इसके बाद पदाधिकारियों ने तहसीलदार जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें