मुख्यमंत्री ने 09 जनपदों में बारिश/ओलावृष्टि से हुई फसल
क्षति से प्रभावित किसानों को अविलम्ब मुआवजा राशि प्रदान
करने के लिए 23 करोड़ रु0 अग्रिम के तौर पर स्वीकृत किये
लखनऊ: 05 मार्च, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित सभी किसानों को पूरी मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश/ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उन्हें राहत प्रदान करने के लिए तेजी से कार्यवाही की जाए।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने 09 जनपदों में बारिश/ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति से प्रभावित किसानों को अविलम्ब मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए 23 करोड़ रुपये की धनराशि अग्रिम के तौर पर स्वीकृत की है। प्रवक्ता के अनुसार 01 से 03 मार्च, 2024 की अवधि में जनपद बांदा, बस्ती, चित्रकूट, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, सहारनपुर तथा शामली में बारिश/ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गयी है।
——–