अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गई है। जिले को चार जोन एवं 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। इसके लिए विभागीय अधिकारी कार्ययोजना बना रहे हैं।
जिले में हाईस्कूल और इंटर के 37 राजकीय कॉलेज, 25 एडेड तो 186 वित्तविहीन कॉलेज हैं। 22 फरवरी से नौ मार्च तक 83 परीक्षा केंद्रों पर होनी वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। बोर्ड ने इस बार प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती करने का निर्णय लिया है। साथ ही सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती होगी। जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन प्राप्त कर जिला स्तरीय अफसरों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात करते हुए केंद्र की हर गतिविधि पर सीधे नजर रखी जाएगी।
बोर्ड परीक्षा अवधि में जिले को चार जोन में विभाजित करते हुए संबंधित तहसील के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाने की तैयारी है। ब्लॉकवार 13 सेक्टर में विभाजित कर अफसरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में लगाए जाएंगे। इसके अलावा अलग से सचल दल बनाया जाएगा।
परीक्षा को लेकर चल रही तैयारी
यूपी बोर्ड परीक्षा में सभी 83 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट दोनों पाॅलियों की परीक्षा में केंद्र पर मौजूद रखकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। रीता सिंह डीआईओएस

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव
