{“_id”:”69cc0ae0a4437bdb8a059efe”,”slug”:”stolen-tractor-recovered-from-rajasthan-two-years-ago-two-accused-arrested-etawah-news-c-216-1-etw1005-140214-2026-03-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: राजस्थान से दो साल पहले चोरी ट्रैक्टर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इटावा। वैदपुरा पुलिस ने राजस्थान से दो साल पहले चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया। वैदपुरा पुलिस टीम ने सोमवार रात करीब दो बजे रेलवे स्टेशन के पास दबिश देकर ट्रैक्टर समेत दोनों युवकों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित प्रताप और कुलदीप प्रताप निवासी ग्राम बनामई थाना वैदपुरा के रूप में हुई है। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पूछताछ में सामने आया कि बरामद ट्रैक्टर राजस्थान से चोरी हुआ था। जैसलमेर के कोतवाली थाने में पहले से मामला प्राथमिकी दर्ज है। पीड़ित अतुल मिश्रा ने जून 2024 में ट्रैक्टर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद ही पुलिस टीम ट्रैक्टर चोरों की तलाश में लगी हुई थी। इसके बाद चोरों के वैदपुरा क्षेत्र में होने की जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रैक्टर समेत गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
