stone of Kedareshwar temple may come to Etawah today

निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर की शिला नेपाल से लखनऊ पहुंचने के बाद मंगलवार को इटावा के लिए रवाना हो चुकी है। आज बुधवार को यह शिला इटावा पहुंचने की उम्मीद है। शिला आने से पहले मंगलवार को सपा के प्रमुख महासचिव ने निर्माणाधीन मंदिर के स्थान पर पहुंचकर प्रगति देखी।

सफारी के सामने करीब 10 बीघा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से केदारेश्वर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। यह मंदिर ज्योर्तिलिंग रेखा पर बनवाया जा रहा है। इसका काम बहुत तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि 2025 में यह मंदिर तैयार होने के बाद श्रद्धालुओं के खोल दिया जाएगा। हालांकि अभी इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है। मंदिर की शिला गर्भ गृह में स्थापित करने के लिए समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय पर सोमवार को पहुंच गई थी। इसका भव्य स्वागत किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *