{“_id”:”66e9e5ae9980accd38040216″,”slug”:”stone-pelting-on-police-team-who-went-to-arrest-arson-accused-orai-news-c-224-1-ka11004-119822-2024-09-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: आगजनी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Wed, 18 Sep 2024 01:55 AM IST


Stone pelting on police team who went to arrest arson accused

Trending Videos



कालपी (जालौन)। ग्रामीण के घर में आग लगाने के आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ लिया तो उसके पक्ष ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिससे वहां खलबली मच गई। पुलिस आरोपी को वहीं छोड़कर लौट आई। एक स्कूल में आरोपी 50 लोगों के साथ मौजूद था। घटना के बाद सीओ का कहना है कि किसी को चोंट नहीं आई है।

Trending Videos

चुर्खी थाना क्षेत्र के ढड़वा गांव में चार माह पहले शिवपाल सिंह के मकान में आग लग गई थी। जिसमें उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। पीड़ित ने गांव के ही इंद्रपाल, महेंद्र पाल, गोली, ब्रजपाल व वीरेंद्र के खिलाफ आगजनी के साथ कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में वीरेंद्र सिंह ने अदालत में समर्पण कर दिया था।

मंगलवार को चुर्खी थाना पुलिस इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने गांव गई थी, लेकिन गांव स्थित एक विद्यालय में धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी वीर बहादुर को पकड़ लिया। जिससे ग्रामीण व वहां मौजूद महिलाएं आक्रोशित हो गईं और पुलिस पर पथराव कर हमला करते हुए आरोपी को छुडा लिया। इस मामले में एक दरोगा व एक सिपाही को चोट लगने की सूचना मिली है। लेकिन सीओ डॉ. देवेन्द्र पचौरी का कहना है कि मामले में किसी को चोट नहीं आई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *