
रात में खेतों की रखवाली करते किसान। संवाद
करहल। तहसील क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर किसान परेशान हैं। अपनी फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए किसानों को रात-दिन जागकर पहरेदारी करनी पड़ रही है।
Trending Videos
{“_id”:”67af80d2c342947e4502df71″,”slug”:”stray-animals-are-destroying-crops-farmers-are-keeping-guard-at-night-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-132004-2025-02-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: छुट्टा पशु नष्ट कर रहे फसल, रात में पहरा दे रहे किसान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रात में खेतों की रखवाली करते किसान। संवाद
करहल। तहसील क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर किसान परेशान हैं। अपनी फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए किसानों को रात-दिन जागकर पहरेदारी करनी पड़ रही है।
तहसील क्षेत्र के गांव ककवाई में छुट्टा पशुओं का उत्पात ज्यादा है। यहां पशु झुंड में आते हैं। फसल को नष्ट कर देते हैं। गांव लदपुरा निवासी किसान सुरेश यादव का कहना है उनके खेत ककवाई मौजा में हैं। अपना घर छोड़कर रात खेतों पर गुजारने को मजबूर हैं।
मुन्नालाल दुबे का कहना कि छुट्टा पशुओं को भगाने जाएं तो कई बार वह हमलावर हो जाते हैं। किसान देवेंद्र शुक्ला, संजीव दुबे, शिवराम यादव, मंगल, विकास समेत तमाम किसानों ने इन पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की है।