student committed suicide by hanging herself Troubled by blackmailing in Jhansi

Crime Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बुंदेलखंड महाविद्यालय में बीए की छात्रा ने दो युवकों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर फंदे से लटककर जान दे दी। छात्रा के परिजन ने पड़ोस के दो युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली के सूजे खां खिड़की के पास रहने वाले राम गोपाल राजपूत ई-रिक्शा चलाते हैं। बड़ी बेटी दीपाली (19) उर्फ छवि बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करती थी। पिता राम गोपाल के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला एक परिवार उससे रंजिश मानता है। कोचिंग जाने पर आरोपी परिवार के युवक बेटी का पीछा करने के साथ उसे धमकाते थे। दीपाली के शिकायत करने पर उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। 

कुछ दिन बाद आरोपी युवक फिर से दीपाली को परेशान करने लगे। उसे किसी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगे। सोमवार को दीपाली ने एक महिला के खाते में नौ हजार रुपये ट्रांसफर किए। पिता के पूछने पर वजह नहीं बताई। मंगलवार दोपहर दीपाली की मां नीतू को आरोपी युवकों ने फोन करके बुलाया था। उसकी मां युवकों से मिलने पहुंची।

इसकी भनक लगने पर दीपाली परेशान हो उठी। अपने कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद मां के लौटने पर वह फंदे से लटकी मिली। मां के शोर मचाने पर परिजन आ गए। सीआ सिटी रामधीर सिंह के मुताबिक परिजन की तहरीर अभी तक नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें