संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish

Updated Sat, 10 Aug 2024 09:40 AM IST

सीतापुर के नवोदय आवासीय विद्यालय में बैंडमिंटन खेल रहा एक छात्र अचानक बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए ले जाया गया। जहां इस दौरान उसकी मौत हो गई।


Student died while playing badminton in Sitapur.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : istock

Trending Videos



विस्तार


सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हरधौरपुर स्थित नवोदय आवासीय विद्यालय में एक छात्र बैडमिंटन खेलते समय बेहोश हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Trending Videos

थाना क्षेत्र के हरधौरपुर में नवोदय आवासीय विद्यालय है। यहां तालगांव थाना क्षेत्र के विद्यालय के मेहन्दीपुर गांव निवासी अभिजात वर्मा (16) इंटरमीडिएट में पढ़ता था। शुक्रवार देर रात सहपाठियों के साथ बैडमिंटन खेल रहा था। अचानक बेहोश हो गया।

 

ये भी पढ़ें – सीएमएस स्कूल वैन हादसा: बच्चों की चीख-पुकार सुनकर सहम गए राहगीर, देर से आई पुलिस, फरिश्ता बनकर उभरी ये महिला

ये भी पढ़ें – यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मानसून मेहरबान, झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा

स्कूल प्रशासन के अधिकारी देर रात उसे जिला अस्पताल लेकर आये। जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। स्कूल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें