{“_id”:”67821cee51678daf4c00b520″,”slug”:”student-dies-in-bike-collision-three-people-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-124446-2025-01-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत, तीन लोग घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Student dies in bike collision, three people injured

 आंशू की फाइल फोटो। 
– फोटो : स्रोत परिजन।

सिरसाकलार (जालौन)। दो बाइकों की भिड़त में छात्र समेत चार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया।

Trending Videos

वहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। दोनों बाइकों में सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। औरैया जिले के राहतपुर निवासी रामआसरे (30), मंगल (24) व साजन कुमार (20) एक बाइक पर सवार होकर सिमरा गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वहीं मिसुरपुरा निवासी आंशू (17) बाइक से सिरसाकलार बाजार जा रहा था। थाना क्षेत्र के भिटारी पुल के पास दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां आंशू को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि आंशू कक्षा 11 का छात्र था। दमरास स्कूल में पढ़ता था। दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से मां गुड्डी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसा होने से कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने यातायात बहाल कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *