
{“_id”:”68bf49bbca8700e3420472f0″,”slug”:”student-molested-case-filed-lucknow-news-c-13-knp1050-1374601-2025-09-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: छात्रा के साथ छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। दुबग्गा इलाके में पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का उसकी मां ने आरोप लगाया शोहदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक जेहटा चौकी क्षेत्र निवासी युवती का कहना है कि शनिवार शाम सात बजे उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी आनंद ने उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर छेड़छाड़ करने लगा। आसपास के लोगों को आता देख वह धमकाते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। सोमवार को नाबालिग छात्रा का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया गया।