फोटो….
झांसी। बीयू के ललित कला संस्थान ने बुंदेलखंड के गौरव को नया आयाम देने, संरक्षित करने, प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से ‘बुंदेलखंड गौरव चित्रांकन कार्यशाला आयोजित की। इसमें विद्यार्थियों ने बुंदेलखंड के गौरवशाली ऐतिहासिक व धरोहर को चित्रांकित किया।
कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा विद्यार्थियों का यह प्रयास क्षेत्र को नई पहचान देने में सहायक सिद्ध होगा। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता प्रतिभा को प्रदर्शित करना आवश्यक है। अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. मुन्ना तिवारी ने कहा ललित कला संस्थान दीक्षांत समारोह के अवसर पर कला प्रदर्शनी का आयोजन करता रहा है। विद्यार्थियों ने कलात्मक ढंग से बुंदेलखंड की विशेषता को चित्रांकित किया है। ललित कला संस्थान की समन्वयक डॉ. श्वेता पांडेय ने बताया विद्यार्थियों ने 52 से अधिक ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों को चित्रांकित किया है। ब्यूरो
कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने कहा विद्यार्थियों की रचनात्मकता प्रतिभा को प्रदर्शित करना आवश्यक है। अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. मुन्ना तिवारी ने कहा ललित कला संस्थान दीक्षांत समारोह के अवसर पर कला प्रदर्शनी का आयोजन करता रहा है। विद्यार्थियों ने कलात्मक ढंग से बुंदेलखंड की विशेषता को चित्रांकित किया है। ललित कला संस्थान की समन्वयक डॉ. श्वेता पांडेय ने बताया विद्यार्थियों ने 52 से अधिक ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों को चित्रांकित किया है। ब्यूरो
