Students expelled for ragging by holding juniors hostage

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : File Photo

विस्तार


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल में जूनियर्स की रैगिंग करने पर फॉरेंसिक साइंस के छात्र को निष्कासित कर दिया गया है। रैगिंग के दौरान सीनियर ने दो जूनियर छात्रों को हॉस्टल में करीब 6 घंटे तक बंधक भी बनाए रखा था।

बीयू के लॉर्ड बुद्धा हॉस्टल में फॉरेंसिक साइंस विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र ने अपने दो जूनियर्स छात्रों को आठ अप्रैल की रात 9:30 अपने कमरे में बुलाया। दोनों ही छात्रों को कमरे में बंधक बना लिया और उनकी रैगिंग करने लगा। प्रॉक्टर प्रोफेसर आरके सैनी ने बताया कि एक जूनियर छात्र की मां लगातार फोन मिला रही थी मगर सीनियर छात्र जूनियर को फोन नहीं उठाने दे रहा था। लगातार फोन आने की वजह से सीनियर ने जूनियर का मोबाइल तोड़ दिया। फिर फोन न लगने पर जूनियर छात्र की मां चिंतित हो गई।

उन्होंने वार्डन को फ़ोन कर सूचना दी। जब वार्डन हॉस्टल पहुंचे तो अन्य छात्रों ने दो विद्यार्थियों के एक कमरे में बंधक बने होने की जानकारी दी। बंधक बने दोनों छात्रों को सुरक्षा गार्ड्स की मदद से छुड़ाने का प्रयास किया गया तो सीनियर छात्र ने वार्डन के साथ अभद्रता कर दी। गार्ड्स के साथ भी धक्का मुक्की की। किसी तरह आरोपी छात्र को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। प्रॉक्टर ने बताया कि फॉरेंसिक तृतीय वर्ष के छात्र को हॉस्टल और क्लास से निष्कासित कर दिया गया है। आरोपी छात्र हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *