संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 10 Aug 2024 05:49 AM IST

Students passed, portal showing failure

Trending Videos



कासगंज। शिक्षा सत्र 2023-24 का परीक्षा परिणाम जारी हुए लगभग तीन महीने का समय हो चुका है। विद्यार्थी पास होकर अगली कक्षा में पहुंच चुके हैं, लेकिन यू-डायस पोर्टल पर 58003 विद्यार्थियों का डाटा अभी तक अपडेट नहीं हुआ है। डाटा अपडेट करने में 195 विद्यालयों की लापरवाही सामने आई है। शासन से कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यार्थियों का डाटा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था लागू की गई है। विद्यालयों को हर साल डाटा अपडेट करना होता है। जो विद्यार्थी कक्षा उत्तीर्ण कर अग्रिम कक्षा में पहुंच जाते हैं। उन्हें प्रमोट दिखाया जाता है। विद्यालयों में 20 मई तक परीक्षा परिणाम घोषित हो जाता है। परिणाम घोषित हुए लगभग तीन माह का समय हो चुका है, लेकिन जिले के 195 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने अपने विद्यार्थियों का डाटा अभी तक अपडेट नहीं किया है। इस तरह की लापरवाही बरतने में माध्यमिक के राजकीय, सहायता प्राप्त, एडेड से लेकर बेसिक के मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। इनमें से 115 स्कूल तो ऐसे हैं जिन्होंने एक भी विद्यार्थी का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। इन स्कूलों के 30612 विद्यार्थियों का डाटा अपडेट होना है। शेष 80 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने कुछ विद्यार्थियों का डाटा ही अपडेट किया है। इन विद्यालयों के 27391 विद्यार्थियों का डाटा अपडेट होना है।

Trending Videos

आज तक का है समय:

स्कूलों को प्रमोट डाटा 30 जुलाई तक पोर्टल पर अपडेट करना था, लेकिन तिथि बीत जाने के बाद भी डाटा अपडेट नहीं किया गया। महानिदेशक ने अब 10 अगस्त तक का समय दे रखा है। इसके बाद भी स्कूलों की लापरवाही सामने आ रही है। डीआईओएस पीके मौर्य का कहना है कि जिन विद्यालयों ने विद्यार्थियों का प्रमोट डाटा अपडेट नहीं किया है वे 10 अगस्त तक इस कार्य को पूरा कर लें। ऐसा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

– ,



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें