संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 26 Aug 2024 12:36 PM IST

Students presented models in science exhibition

Trending Videos



कटरा (श्रावस्ती)। महामाया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इकौना में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए।

Trending Videos

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद तथा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शनी में छात्राओं ने पानी से बल्ब जलाने, जीभ पर खुले तार रख कर बल्ब जलाने की तकनीक प्रस्तुत की। इस दौरान इनोवेटर इंजीनियर आनंद पांडेय ने कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसा बनने की प्रेरणा देते हुए बच्चों को उद्यमिता की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

छात्राओं ने कई नए आइडिया को परिष्कृत रूप देकर प्रदर्शित किया जो कि काबिले तारीफ हैं। उनके विचारों को भारत सरकार में बौद्धिक संपदा संरक्षण अधिनियम के तहत पेटेंट के लिए रजिस्टर करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। आने वाले समय में इनके विचारों को और परिष्कृत रूप दिया जाएगा। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्या निकिता वर्मा, शिक्षिका मिथिलेश वर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें