Students showed talent in Bundeli folk dance

Trending Videos



फोटो

Trending Videos

झांसी। इंटैक झांसी चैप्टर के तत्वावधान में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में बुंदेली लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बुंदेली लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल ने पहला, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज ने दूसरा और आदर्श पब्लिक इंटर कालेज ने तीसरा स्थान पाया। विजेता टीमों को इंटैक के संयोजक राजीव शर्मा, डॉ. एसके दुबे, डॉ. मनमोहन मनु, संतोष गुप्ता ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में प्रो. ज्योति वर्मा, श्यामली सिंह, डॉ. गीता शर्मा, सुनीता शिवहरे रहीं। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा रहे। संचालन प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा एवं आभार सुदर्शन शिवहरे ने व्यक्त किया। अध्यक्षता प्रबंधक प्रभात सक्सेना ने की। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *