sub inspector tied Rakhi to six grieving sisters and gave them gifts After death of their only brother in Etah

विवचेक एसआई ने इकलौते भाई की मौत के बाद उनकी बहनों से बंधवाई राखी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में हादसे में छह बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। मामले की विवेचना कर रहे एसआई ने राखी पर्व पर भाई का फर्ज निभाया। वह भाई बनकर घर पहुंचे। बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। बहनों को उपहार देखकर खुशी के साथ उनके गम में शामिल हुए।

Trending Videos

मामला जलेसर थाना क्षेत्र के किरी मोहल्ले का है। यहां के निवासी अश्वनी शर्मा के पुत्र प्रदीप की तीन मार्च 2024 को हादसे में मौत हो गई थी। प्रदीप अपनी छह बहनों नीलम, ऊषा, सुजाता, डौली, दिव्या और शिवांगी के बीच इकलौता भाई था। इकलौते भाई की मौत से बहनें और परिवार पूरी तरह से टूट गया है। राखी पर्व पर बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे में मौत की विवेचना एसआई सत्यराम यादव को मिली है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें