Subhaspa om prakash rajbhar changed election symbol now party will fight on key instead of stick

Subhaspa om prakash rajbhar
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


घोसी लोकसभा चुनाव में चुनाव चिन्ह को लेकर उपजे भ्रम से सबक लेते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अपना चुनाव चिन्ह बदल कर चाबी कर लिया है। अब तक पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी था। इसके साथ ही पार्टी की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। 

Trending Videos

जिसमें ओम प्रकाश राजभर को दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेटे अरविंद राजभर को महासचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नामित किया गया है। जबकि प्रेमचंद कश्यप को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रेमचंद सपा अध्यक्ष अखिलेश के चुनाव क्षेत्र करहल के रहने वाले हैं। वहीं, 25 जिलों में नए जिलाध्यक्षों और मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर छड़ी चुनाव चिन्ह घोसी से चुनाव लड़े थे। वहीं, एक निर्दल प्रत्याशी भी हॉकी चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरी थी। जिसे 45 हजार से अधिक वोट मिले थे। 

उस समय ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया था कि दोनों चुनाव चिन्ह एक जैसे होने की वजह से मतदाता भ्रमित हो गया था और निर्दल प्रत्याशी को वोट दे दिया था। उसी वक्त पार्टी के चुनाव चिन्ह को बदलने का फैसला किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *