यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार सुबह लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 67 वर्षीय सुधाकर सिंह को दो दिन पहले सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सिंह ने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। 

सपा के वरिष्ठ नेता सुधार सिंह ने 2023 के उपचुनाव में भाजपा के मंत्री दारा सिंह चौहान को 42,000 से अधिक वोटों से हराकर इतिहास रचा था। सुधाकर सिंह तीन दशकों से अधिक समय तक सपा के जमीनी कार्यकर्ता रहे।




Trending Videos

Sudhakar Singh Death His Political Career From First Win in Natthupur To Historic Victory in Ghosi by Election

सुधाकर सिंह की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला


सुधाकर सिंह किसान और दलित समुदाय में बेहद लोकप्रिय नेता थे। सुधाकर सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया। 

 


Sudhakar Singh Death His Political Career From First Win in Natthupur To Historic Victory in Ghosi by Election

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के रिसेप्शन पार्टी में सुधाकर सिंह
– फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh


उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह को हार्ट की समस्या थी। 2022 में पेसमेकर लगा था। उन्होंने बताया कि मुख्तार अंसारी के बेटे और सदर विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी के रिसेप्सन में शामिल होने के लिए यह दिल्ली गए थे।

 


Sudhakar Singh Death His Political Career From First Win in Natthupur To Historic Victory in Ghosi by Election

अस्पताल में अखिलेश सिंह यादव व रोते- बिलखते परिजन
– फोटो : एक्स- @yadavakhilesh


जहां वापसी के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर विधायक की तबीयत खराब हो गई, इन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर वाराणसी पहुंचने पर तबीयत बेहद खराब हो गई। आनन-फानन उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते लखनऊ मेदांता के लिए रेफर कर दिया था। 


Sudhakar Singh Death His Political Career From First Win in Natthupur To Historic Victory in Ghosi by Election

सपा विधायक सुधाकर सिंह की फाइल फोटो
– फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh


मंगलवार को सुधाकर सिंह को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें