Suditi Global Academy won the state level Kho-Kho competition

ब्लॉक शै​क्षिक संसाधन केंद्र नगला जुला पर राष्ट्रीय आविष्कार खोज अ​भियान में सफल प्रतिभागियों क
– फोटो : ब्लॉक शै​क्षिक संसाधन केंद्र नगला जुला पर राष्ट्रीय आविष्कार खोज अ​भियान में सफल प्रतिभागियों के साथ ​शिक्षक।

मैनपुरी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शुक्रवार को नगर क्षेत्र और मैनपुरी विकास खंड की अलग-अलग परीक्षाएं हुईं। दोनों जगह 100-100 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 25-25 छात्र चयनित किए गए। टॉप पांच छात्रों को विशेष पुरस्कार दिया गया। मैनपुरी विकास खंड में मॉडल प्रतियोगिता में आदर्श चौहान और क्विज में पावनी ने प्रथम स्थान पाया।

Trending Videos

बीआरसी नगला जुला पर खंड शिक्षाधिकारी रविप्रकाश की देखरेख में परीक्षा कराई गई। यहां परीक्षा दो वर्ग में आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान डायट प्रवक्ता जीतपाल, अंबुज भदौरिया, सुरेंद्र सिंह यादव, रिंकू प्रजापति, हिमांशु चौहान, उमेश यादव, प्रमोद शाक्य का सराहनीय योगदान रहा। सफल 25 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मॉडल वर्ग में आदर्श चौहान ने प्रथम, अर्पित राठौर ने द्वितीय और अर्जित राठौर ने तृतीय स्थान पाया। जबकि क्विज में पावनी ने प्रथम, आदर्श चौहान ने द्वितीय और निर्भय प्रताप ने तृतीय स्थान पाया।

नगर क्षेत्र में आर्यन ने पाया प्रथम स्थान

नगर क्षेत्र की परीक्षा शहर के चौथियाना स्थित विद्यालय पर आयोजित हुई। इसमें आर्यन गुप्ता ने 50 में से 38 अंक प्राप्त करके ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया संजना 36 अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा देव पांडेय 32 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता डायट प्रवक्ता जीत पाल सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र रवि प्रकाश ने की। केंद्र व्यवस्थापक रंजना मिश्रा प्रधानाध्यापिका चौथियाना रहीं। इस मौके पर मयंक मिश्रा, विवेक वर्मा, संजय चौहान, अमित, कुसमा पाल, वंदना प्रधान, रेनू राठौर, बृजकांत सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *