संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:51 PM IST
{“_id”:”67003240b2e2cba879065562″,”slug”:”suditi-global-academy-won-the-state-level-kho-kho-competition-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-125072-2024-10-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: सुदिती ग्लोबल एकेडमी ने जीती राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:51 PM IST

खो-खो प्रतियोगिता में विजेता सुदिती ग्लोबल एकेडमी की टीम।
– फोटो : खो-खो प्रतियोगिता में विजेता सुदिती ग्लोबल एकेडमी की टीम।
मैनपुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अंडर-14 सीबीएसई क्लस्टर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता (उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड) का आयोजन हाथरस में हुआ था।
हाथरस के बाबा सौदान सिंह वीरमती पब्लिक स्कूल कुरावली रोड लुहेटा पर आयोजित प्रतियोगिता में शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी की टीम ने परचम फहराया है। अंडर-14 आयु वर्ग में कॉलेज की टीम विजेता रही है। फाइनल मैच में सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी ने सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल आगरा को 11-6 एवं 10-9 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की है। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डाॅ. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डाॅ.कुसुम मोहन, प्रबंध निदेशक डाॅ. लवमोहन ने सुदिती ग्लोबल एकेडमी की विजयी टीम को बधाई दी है।