सुल्तानपुर के फतेपुर मातिन गांव के पास शुक्रवार देर रात खीरी निवासी पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड में अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह, सीओ महोली नागेंद्र चौबे व एसओजी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
खीरी के मितौली निवासी छोटे खान (60) अपने पुत्र मैसर खां (40) के साथ शुक्रवार को इमलिया सुल्तानपुर के फतेपुर मातिन में अपनी पैतृक संपत्ति देखने आए थे। वापस जाते समय फतेपुर मातिन में पंचायत भवन के पास दोनों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में यह डबल मर्डर हुआ है। वहीं, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पिता पुत्र को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक दिन पूर्व हुआ था विवाद
सूत्रों के अनुसार पिता पुत्र का किसी से एक दिन पूर्व विवाद हुआ था। इसी रंजिश में यह वारदात हुई है। पुलिस मौके पर साक्ष्य संकलन करने के साथ मृतकों के परिजनों से संपर्क कर मामले की छानबीन कर रही है।
